साइबर-फ्रॉड कॉलर ट्यून को इस तरीके से करे स्किप

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-06-25 16:02 IST
  • 29
साइबर-फ्रॉड कॉलर ट्यून को इस तरीके से करे स्किप

तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड को कम करने के लिए भारत सरकार ने साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए कॉलर ट्यून को शुरू किया है। ऐसे में जब आप किसी को कॉल करते हैं तो सबसे पहले आपको साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने वाली यह कॉलर ट्यून सुनाई देती है। उसके बाद आपकी कॉल कनेक्ट होती हैं। दूरसंचार विभाग द्वारा जारी यह कालर ट्यून साइबर फ्रॉड को लेकर जागरुकता फैलाती हैं। लेकिन अगर आप रोजाना के कॉलर ट्यून से परेशान हो गये हैं, तो आप इस कॉलर ट्यून को बड़ी ही आसानी से स्किप कर सकते हैं। हालांकि यह कोई स्थायी सॉल्यूशन नहीं है। मतलब हर बार आपको मैन्युअल तरीके से साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने वाली इस कॉलर ट्यून को स्किप कर सकते है। उसे हमेशा के लिए हटाया नहीं जा सकता है। आप किसी जरूरी कॉल के दौरान इस कॉलर ट्यून को टाल कर कर सकते हैं स्किप कर सकते है। 

कॉलर ट्यून को रोकने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले आपको किसी को कॉल करना होगा।
  2. फिर आपको Cyber Awareness Caller Tune सुनाई देगी।
  3. कॉलर ट्यून को स्किप करने के लिए आपको कीपैड या डायलर पैड को ओपन करना होगा।
  4. इसके बाद आपको 1 नंबर पर टैप करना होगा।
  5. और फिर इस तरह से कॉलर ट्यून स्किप हो जाएगी।

इन लोगों के लिए मददगार है यह फीचर: कॉलर ट्यून का यह फीचर उन लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है, जो ज्यादा लोगों के कॉल पर जुड़े रहते हैं और हर बार कॉल करने पर उनको कॉलर ट्यून सुनना पड़ता है। उसके बाद ही कॉल कनेक्ट होती है। ऐसे लोगों के लिए 1 नंबर प्रेस करके कॉल को स्किप करना आसान हो जाता है। 

साइबर-फ्रॉड कॉलर-ट्यून को स्किप करने का वीडियो यहां पर देखें:

SEARCH

RELATED TOPICS