सपा सांसद इकरा हसन को मुल्ली और आतंकवादी क्यों और किसने कहा

- [By: Pramod DaulatRam || 2025-10-17 00:01 IST
- 57
उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के एक बयान से सियासी पारा हाई हो गया है। सपा सांसद का नाराज होना भी लाजमी है। सत्ता के नशे में कोई भी किसी को भी कुछ भी कहकर निकल ले। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह देश तानाशाही नहीं संविंधान से चलता है। लेकिन एक महिला जनप्रतिनिधि के लिए बहुत ही अभद्र और गलत शब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोग सभ्य समाज के हिस्सा तो नहीं हो सकते। यकीन यह सब किया जा रहा है। आस्था के नाम। इंसानियत को ताक पर रखकर। कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने अपने खिलाफ की गई गलत बयानबाजी से दुखी और नाराज होकर क्या कहा आप भी सुनिय।
— Iqra Hasan (@IqraMunawwar_) October 15, 2025
सपा सांसद इकरा हसन ने आरोप लगाया है कि एक वरिष्ठ नेता ने उनके खिलाफ अभद्र और गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया। सांसद इकरा हसन ने कहा कि उन्हें 'मुल्ली' और 'आतंकवादी' कहकर बुलाया गया। इतना ही नहीं और उनके परिवार के लिए भी गलत और अशोभनीय बातें कहीं। हालांकि सांसद इकरा हसन ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में कहा कि 'इलाके के ही बड़े नेता' के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन ने भरे मंच से खुलकर कहा कि उनके विधायक भाई नाहिद हसन को भी गालियां दी गईं और उनके मरहूम पिता मन्नव्वर हसन के खिलाफ भी अभद्र और गलत बातें कही गई। यह सिर्फ उनके परिवार या राजनीति की बात नहीं है, बल्कि एक महिला के सम्मान की बात है, जिसे सरेआम ठेस पहुंचाई गई। इकरा हसन ने भारतीय जनता पार्टी पर हिंदू-मुस्लिम की सियासत का भी आरोप लगाया।
इकरा हसन ने यह भी कहा कि महिला होने के नाते वह इस तरह की अभद्रता को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी और न ही किसी और महिला को सहने देंगी। उन्होंने साफ किया कि वह इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और इस तरह की राजनीति को समाज और लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक बताया। सभा में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भी इकरा हसन के बयान पर सहानुभूति व्यक्त की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस पूरे मामले को लेकर इकरा हसन ने पुलिस से लिखित शिकायत भी की है और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक महिला सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा के मुद्दे ने क्षेत्रीय राजनीति में गर्माहट ला दी है।
सहारनपुर जिले की कैराना संसदीय सीट से सांसद इकरा हसन बुधवार को नकुड़ के गांव छाप्पर पहुंची। वहां वेभावुक हो गई और बोलीं कि मुझे मेरा कसूर बताओ। कहा कि इस तरह मेरा और मेरे समाज का सिर दुनिया के सामने नहीं झुकाओ। सांसद का गांव पहुंचकर भावुक होकर ग्रामीणों से सवाल पूछने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि गांव छाप्पर स्थित एक धार्मिक स्थल को कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सांसद इकरा हसन के खिलाफ तरह-तरह की टिप्पणी और बयानबाजी की जा रही थी। बुधवार को सांसद इकरा हसन गांव छाप्पर पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद जिस प्रकार से उनको निशाना बनाया गया है, यह सब भाजपा की साजिश है। क्षेत्रवासियों को इस साजिश को समझते हुए संयम से काम लेना होगा।
इकरा हसन ने पूर्व सांसद प्रदीप कुमार का बिना नाम लिए कहा, जिनसे वो मुझे गाली दिलवा रहे हैं, क्या उनके घर में बहन-बेटी नहीं है? पहले मुझे मुल्ली कहा गया। मुझे आतंकवादी कहा गया। मेरे बाप तक को गाली दी गई। यह पहली घटना नहीं है। मुझे जो गालियां दी गई हैं उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता और न ही मेरे चरित्र को कोई फर्क पड़ता है। गालियां देने को लेकर मुझे कप्तान साहब का फोन आया। उन्होंने कहा कि आप एक तहरीर दिलवा दीजिए। मैंने कप्तान साहब से नहीं कहा कि तहरीर लीजिए। कप्तान साहब ने खुद तहरीर मंगवाई थी और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
अपनी बात रखते हुए सांसद इकरा हसन ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो मिशन शक्ति के तहत बेटियों को डीएम व एसएसपी की कुर्सी पर बैठाया जा रहा है और दूसरी ओर भाजपा के ही लोग एक महिला जनप्रतिनिधि को खुलेआम गलत बोल रहेहैं। उन्होंने मंदिर कमेटी के लोगों से बात करके मंदिर की चाहर दीवारी और गेट लगवाने और एसएसपी से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इकरा भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि आप चाहे मेरा खून निकाल लो, लेकिन इस तरह मेरा और मेरे समाज का सिर दुनिया के सामने नहीं झुकाओ। कहा कि आप सब मुझे बताओ कि मेरी क्या गलती है? उन्होंने कहा कि मैं पूर्व सांसद से पूछना चाहती हैं कि उनके नजदीकी समर्थक जो मुझे व मेरे परिवार को गलत बोल रहे हैं, वह क्या उनसे माफी मंगवाएंगे। सबने मुझे अपनी बेटी-बहन माना। आज इस तरह की बातें हमारे बीच से उठेंगी तो तकलीफ होगी। इसी बीच रोहित प्रधान नामक युवक ने सोशल मीडिया पर आकर सांसद इकरा हसन से माफ़ी मांगी और कहा कि मैने वीडियो को डिलीट कर दिया है। आप भी सुनिय:
वैसे बात जो भी हो अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से सवाल पूछना कोई गलत बात नहीं है। पूछना चाहिए। आखिर आप ने ही उन्हें चुना है। इसीलिए आपका अधिकार है कि आप उनसे अपनी समस्याओं के बारे में बात करे उनसे सवालात करे। लेकिन उसकी एक गरिमा होती है। एक मर्यादा होती होती है। कानूनन और सामाजिक तौर पर भी महिलाओं को श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। इसीलिए यदि कोई जनप्रतिनिधि और खासतौर से महिला जनप्रतिनिधि हो तो आपकी जिम्मेदारी अधिक बन जाती है उसे सम्मान देने की। आदर देने की। यही इस देश की परम्परा है। सभ्यता है।
नमस्कार। मेरा नाम है पीके वर्मा
RELATED TOPICS
2029 तक केवल ये तीन गोदी न्यूज़ चैनल बचेंगे
मेरठ की सेंट्रल मार्केट में भारी पुलिसबल के साथ अवैध कॉम्पलेक्स पर चला बुलडोजर
महान भारत की बात: उर्दू खात्मे की और क्यों है?
कांशीराम को लेकर अखिलेश यादव पर क्यों भड़की मायावती
बरेली में बवाल का आरोपी मौलाना तौकीर सलाखों के पीछे, साजिश रचने वालों के खिलाफ योगी का एक्शन शुरू
बिहार की चुनावी महाभारत में लालू यादव के दोनों पुत्र तेज प्रताप और तेजस्वी यादव आमने सामने
यूएन में जोकर शाहबाज शरीफ की बकवास का भारत ने दिया करारा जवाब
9 अक्टूबर की महारैली में बसपा से शामिल होंगे सपा और बीजेपी के कई बड़े दिग्गज!
आजम खान करेंगे हाथी की सवारी
सरकार नरेंद्र मोदी चलाए लेकिन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष संघ का
ऐसे करें व्हाट्सप्प कॉल रिकॉर्डिंग
पति के सामने सगे भतीजे से शादी करने वाली चाची के बिंदास बोल
अमेरिकी हमले से पहले ही ईरान ने 10 परमाणु बम बनाने में सक्षम 400 किलो यूरेनियम की पहले ही लोकेशन बदल दी थी
अमेरिकी हमले के गंभीर परिणाम होंगे- खामेनेई
जंग अब शुरू हुई है: ईरान
नशेड़ी, छपरी, बेरोज़गार, नाकारा और छपरी शक्ल वाले लड़के, आजकल की लड़कियों की पहली पसंद
अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना और एलन मस्क राष्ट्रपति!
आज की बात आज : 28 मई 2025 की मुख्य हेडलाइंस
सिर्फ Views से ही नहीं YouTube पर चार तरीकों से भी मिलते हैं लाखों रूपये
सपा थोपना चाहती है कठमुल्लापन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यूट्यूबर रणबीर इलहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार कहा, अभिव्यक्ति की आजादी कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं
दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हल्ला बोल