9 अक्टूबर की महारैली में बसपा से शामिल होंगे सपा और बीजेपी के कई बड़े दिग्गज!

  • [By: Pramod DaulatRam || 2025-09-26 11:30 IST
  • 33

9 अक्टूबर को कांशीराम के 19वीं पुण्य तिथि दस सालों में शिखर से जमीन पर आ पड़ी मायावती एक ऐसी रैली करने जा रही है जिससे उनके राजनीतिक दुश्मनों की नींद उड़ जाएगी। मायावती 9 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विशाल रैली कर अपनी ताकत दिखाना चाहती है। मायावती इस रैली को लेकर बहुत सीरियस है। और बहुत सख्त है कि किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। और इसके लिए मायावती ने अपने दाहिने हाथ, अपने भतीजे आकाश आनंद को कई दिशा निर्देश दिए है। यह रैली एक और मामले में अहम होने वाली है। दरअसल इस महारैली में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान & फेमिली साइकिल से उतर कर हाथी की सवारी कर सकते है। खबर है कि आजम खान के जेल से बाहर आने के एक दो दिन पहले ही आजम खान की पत्नी की दिल्ली में मायावती के साथ एक गोपनीय बैठक हुई और उस बैठक में आजम खान के भविष्य की राजनीति का खाका खींचा गया या यूं कहें कि आजम खान के लिए बसपा ने रेड कार्पेट बिछा दिया। लेकिन आजम खान अभी खामोश है। 

9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन समाज पार्टी की महारैली में सारी व्यवस्थाएं आकाश आनंद के हाथ में है। मायावती ने दूसरी पार्टियों के बड़े नेताओं को बसपा से जोड़ने की अहम जिम्मेदारी दी है। खबर है कि इस महारैली में आजम खान एंड फैमिली के अलावा भाजपा और सपा के कई नेता बसपा में शामिल हो सकते है।

इधर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान बसपा ज्वाइन कर सकते है। दूसरी और शिवपाल यादव ने एक बयान देकर एक सनसनी फैला दी है कि उन्हें दिल्ली बुलाकर अमित शाह ने कहा था कि तुम भाजपा में आ जाओ हम तुम्हे योगी कैबिनेट में मंत्री बना देंगे। लेकिन शिवपाल यादव के अनुसार उन्होंने अमित शाह की इस ऑफर को ठुकरा दिया।

मतलब 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है लेकिन शतरंज बिछनी शुरू हो गई है। शह मात का खेल शुरू हो चुका है।

नमस्कार, मेरा नाम है पीके वर्मा

SEARCH

RELATED TOPICS