लोकसभा में स्वीकार हुआ एक देश एक चुनाव बिल

  • [By: National Desk || 2024-12-17 14:41 IST
  • 12
लोकसभा में स्वीकार हुआ एक देश एक चुनाव बिल

नई दिल्ली। मोदी सरकार की महत्वकांक्षी एक देश एक चुनाव का बिल आज संसद में प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा आज मंगलवार को देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को पुन:स्थापित करने के लिए संसद के निचले सदन अर्थात लोकसभा में में रखा गया।

इस बिल को लोकसभा में स्वीकार भी कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि एक देश एक चुनाव बिल के समर्थन में 269 वोट डाले गए। इस बिल के विरोध में विपक्षी दलों के 198 वोट पड़े। इस मतदान के बाद एक देश एक चुनाव बिल को अब संयुक्त संसदीय समिति में भेजा जाएगा। ग़ौरतलब है कि मंगलवार को ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा के पटल पर इस बिल को पेश किया।

वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चाया पारित होने के लेकर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पहले कहा था कि इस बिल को बहस के लिए संसदीय समिति के पास भी भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा, 'जब कैबिनेट के पास एक देश एक चुनाव आया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इसे संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा जाना चाहिए। अर्थात इस विधेयक पर हर स्तर पर विस्तार से चर्चाकी जानी चाहिए।'

संयुक्त समिति का गठन विभिन्न दलों के सांसदों की संख्या के मुताबिक आनुपातिक आधार पर किया जाएगा। इस संबंध में एक पदाधिकारी ने सोमवार को कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भारतीय जनता पार्टी को समिति की अध्यक्षता मिलेगी तथा इसके कई सदस्य इसमें शामिल होंगे।

SEARCH

RELATED TOPICS