दिल्ली में कार में विस्फोट: पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय से ली धमाके की जानकारी

  • [By: Meerut Desk || 2025-11-11 00:30 IST
  • 101
दिल्ली में कार में विस्फोट: पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय से ली धमाके की जानकारी

नई दिल्ली। आज शाम के समय लाल किले के पास एक चलती कार में विस्फोट हो गया। कार में विस्फोट होते ही कुछ ही मिनटों में पुलिस और जाँच एजेंसी हरकत में आ गई और हर एंगल से जाँच शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अमित शाह से बात कर घटना की जानकारी ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा, “शाम करीब 6:52 बजे लाल किले के पास लाल बत्ती पर आ रही एक धीमी गति से चलती गाड़ी में विस्फोट हुआ। इससे आस-पास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनआईए, एनएसजी समेत सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। विस्फोट की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति की जानकारी ली। अमित शाह ने उन्हें हालिया स्थिति से अवगत कराया। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि कार में विस्फोट से आसपास की दुकानों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं। यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कार धमाके में कई लोग घायल हो गए।

कार में हुए विस्फोट की गहन जाँच जारी है है। 

TAGS

# NewDelhi

SEARCH

RELATED TOPICS