आईपीएस बन जाए गर्लफ्रेंड, हरिद्धार से कावड़ लेकर आ रहा 12वीं का छात्र राहुल

  • [By: Meerut Desk || 2025-07-09 16:49 IST
  • 39
आईपीएस बन जाए गर्लफ्रेंड, हरिद्धार से कावड़ लेकर आ रहा 12वीं का छात्र राहुल

दिल्ली/हरिद्धार। प्रेम ऐसा भी होता है। एक सच्चे प्रेम को परिभाषित करने वाली यह स्टोरी कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र राहुल कुमार की है। राहुल दिल्ली का रहने वाला है। दिल्ली निवासी राहुल ने 121 लीटर गंगाजल के साथ अपनी प्रेमिका के आईपीएस बनने की कामना में यह कांवड़ यात्रा प्रारंभ की की है। यह राहुल की चौथी कांवड़ है। हरिद्वार से दिल्ली की 220 किमी की कठिन यात्रा में उसका समर्पण और आस्था चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दरअसल सावन का महीना आते ही उत्तर भारत के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बम-भोले करते हुए हरिद्वार की ओर कांवड़ यात्रा पर निकल पड़ते हैं। ये कांवड़ यात्री पैदल चलकर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करते हैं और हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने-अपने शिव मंदिरों में अर्पित करते हैं। इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य विश्वास, आस्था, तपस्या और मनोकामना की पूर्ति होता है। 

ऐसी ही श्रद्धा और आस्था का उदाहरण है दिल्ली के नरेला का रहने वाला राहुल नामक युवक। इस बार की कांवड़ यात्रा में राहुल 121 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। लेकिन इसमें बड़ी और खास बात यह है कि राहुल का उद्देश्य है कि वह अपनी प्रेमिका के आईपीएस बनने की कामना के साथ कर रहा है। और इसी मनोकामना की पूर्ति के लिए वह चौथी बार कांवड़ ला रहा है। 

प्रेमिका की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना: 12वीं के छात्र राहुल का कहना है कि उसकी प्रेमिका सिविल सेवा की तैयारी कर रही है और वह चाहता है कि वह एक दिन आईपीएस अधिकारी बने। इसी उद्देश्य के साथ वह हर बार भगवान शिव के लिए कांवड़ यात्रा करता है। उसका कहना है कि जब तक भगवान उसकी और उसकी प्रेमिका की मनोकामना पूरी नहीं करते, वह हर साल इसी तरह यात्रा करता रहेगा। हालांकि, खुद राहुल अभी इंटरमीडिएट का छात्र है, लेकिन उसका प्रेम और विश्वास बेहद गहरा है।  उसने यह भी कहा कि जब उसकी प्रेमिका आईपीएस बन जाएगी, तभी वे दोनों विवाह करेंगे। 

TAGS

#

SEARCH

RELATED TOPICS