सराय काले खां से मोदीपुरम मेरठ  तक रैपिड रेल का फर्राटेदार ट्रायल

  • [By: Meerut Desk || 2025-06-23 18:39 IST
  • 18
सराय काले खां से मोदीपुरम मेरठ  तक रैपिड रेल का फर्राटेदार ट्रायल

मेरठ। बहुत जल्द मेरठ के नागरिकों के लिए दिल्ली अब दूर नहीं रहेगी। रविवार को रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के सफर को लेकर रविवार का दिन अहम् और हिस्टोरिकल रहा। सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन फर्राटा भरते हुए नजर आई और दावों की मने तो यह सफ़र सिर्फ़ 48- 52 मिनट में तय हुआ। यानी अब मेरठ से दिल्ली सिर्फ एक घंटे से भी कम समय में जा सकेंगे। 

सूत्रों के अनुसार, अब किसी भी दिन नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो सकेगा, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जुलाई में सराय कालेखां से मोदीपुरम का सफर प्रारंभ हो जाएगा।

दरअसल रविवार को एनसीआरटीसी की ओर से पूरे 82 किलोमीटर लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर पर एक घंटे से भी कम समय में टाइम-टेबल के अनुसार नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया गया। एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार पूरे कॉरिडोर पर पहली बार सराय कालेखां से मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेनों का निर्धारित समय सारिणी के तहत ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया। जिसमें ट्रेनों ने 82 किमी लंबी यात्रा एक घंटे से भी कम समय में पूरी की। नमो भारत ट्रेन का लक्ष्य है कि 50 मिनट में दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली के बीच का सफर होगा। इस ट्रायल के दौरान मेरठ मेट्रो ट्रेनें भी नमो भारत ट्रेनों के साथ चल रही थीं। यह ट्रेन दिल्ली, गाज़ियाबाद और मेरठ के बीच चलेगी। इसकी रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है। 

SEARCH

RELATED TOPICS