पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे भाजपा में शामिल

- [By: Meerut Desk || 2024-02-17 16:32 IST
- 11
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अब एक और पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाला है। आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को अपना छिंदवाड़ा दौरा रद्द किया और भोपाल होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। दिल्ली में शनिवार से भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली में हैं।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 17, 2024
राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक की। उनसे भारतीय जनता पार्टी में जाने को लेकर रायशुमारी की गई। इसके बाद उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं को बल मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जिन नेताओँ से बात की है, उनमें गोविंद राय, विश्वनाथ ओकटे, दीपक सक्सेना और सुनील जायसवाल के साथ-साथ अरुणोदय चौबे और रामू टेकाम एवं अऩ्य नेता शामिल थे। इन नेताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा के बाद अटकलों का बाजार गरमा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, कांग्रेस के छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि यह सिर्फ चर्चा है। ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के सोशल मीडिया ट्विटर पर बायो से कांग्रेस हट गया है। इसी तरह कांग्रेस में कमलनाथ के समर्थकों ने भी अपने बायो से कांग्रेस हटा दिया है। कुछ करीबी नेताओं के तो फोन भी बंद हो गए हैं। वहीं, कमलनाथ के समर्थक सैयद जाफर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम कमलनाथ के साथ हैं। कमलनाथ जैसे वरिष्ठ, अनुभवी और राष्ट्रसेवा को समर्पित नेता जो फैसला लेंगे, उचित होगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कह चुके हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पार्टी में स्वागत है। वीडी शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध किया। इस विरोध के चलते जिन कांग्रेसियों के मन में कोई पीड़ा है और वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, तो उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। उनका स्वागत है। इससे पहले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर में कहा था कि कमलनाथ भगवान राम का नाम लें और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाए। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ और नकुल नाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की और लिखा जय श्री राम।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय लिया था। इसके बाद से ही अटकलें तेज हो गई हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव कमलनाथ के चेहरे पर लड़ा था। हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक प्रदेश संगठन में बदलाव किया। कमलनाथ को विदा किया और जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। फिर उनके राज्यसभा जाने की भी चर्चा चली, लेकिन मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को भेज दिया। यह दोनों उनके नाराज होने की वजह बताई जा रही है। वह पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यक्रमों में भी दिखाई नहीं दिए। यहां तक कि कांग्रेस से राज्यसभा के उम्मीदवार अशोक सिंह के नामांकन के दौरान भी विधानसभा में मौजूद नहीं रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र नकुलनाथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगी। जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र दोनों 19 फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। वहीं, उनके करीबियों का कहना है कि अब कभी भी कमलनाथ कोई बड़ा एलान कर सकते है। चर्चा यह भी है कि कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ 19 को ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का करीब 45 साल का राजनीतिक जीवन है। कमलनाथ को पहली बार छिंदवाड़ा से 1980 में लोकसभा का टिकट दिया था और चुनाव जीत कर सांसद बने। वह नौ बार छिंदवाड़ा से सांसद चुने गए। उनकी पत्नी अल्का नाथ भी सांसद रही है। छिंदवाड़ा से अभी उनके बेटे नकुलनाथ सांसद है। कमलनाथ मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रहे और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।
सोनिया गांधी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे कमलनाथ: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ जी से मेरी बात हुई है। वह कहीं नहीं जा रहे हैं। भाजपा में जाने की बातें मनगढ़ंत है और मीडिया की बनाई हुई है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ कभी भी सोनिया गांधी का साथ छोड़कर नहीं जा सकते। जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वह भाजपा में जा रहे हैं। दरअसल, शनिवार को कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के कार्यक्रम रद्द किए और उसके बाद भोपाल होकर दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में इस समय भाजपा की बड़ी बैठक चल रही है। मध्य प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेता इस समय दिल्ली आए हुए हैं। ऐसे में कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ का अचानक दिल्ली रवाना होना, उनके भाजपा में शामिल होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि जब से कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया है, तब से ही वे नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में भी जाना कम कर दिया है। इस वजह से इन अटकलों को भी हवा मिल रही है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में कहा कि यह कोई प्लान नहीं है। कमलनाथ जी तो छिंदवाड़ा में है। मीडिया जब तक किसी बात को सनसनीखेज नहीं बनाता, तब तक वह चलता नहीं है। जिस व्यक्ति ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के पीछे खड़े होकर की थी। वह उस समय लड़ रहे थे, जब जनता पार्टी की सरकार इंदिराजी को जेल भेजना चाहती थी। क्या आप विचार भी कर सकते हो कि ऐसा आदमी सोनिया गांधी के परिवार या कांग्रेस को छोड़कर जाएगा।
RELATED TOPICS
भारत एक हिंदू राष्ट्र और यही सत्य है: मोहन भागवत
दिल्ली में कार में विस्फोट: पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय से ली धमाके की जानकारी
देश में अब किसी की भी गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण: सुप्रीम कोर्ट
घर में जिगोलो (पुरुष वेश्या) के साथ रंगेहाथों पकड़ी गई पत्नी तो पति सदमे में अस्पताल में भर्ती
आईपीएस बन जाए गर्लफ्रेंड, हरिद्धार से कावड़ लेकर आ रहा 12वीं का छात्र राहुल
करोड़ों रूपये के बैंक लोन घोटाले में बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी का प्रबंध निदेशक सत्यदेव सिंह गिरफ़्तार
सराय काले खां से मोदीपुरम मेरठ तक रैपिड रेल का फर्राटेदार ट्रायल
वाइफ स्वैपिंग यानी पत्नियों की अदला-बदली: रेप और गैंगरेप के आरोप, हाईकोर्ट जमानत देने से किया इंकार
सर्वे की माने तो दिल्ली में इस बार भाजपा को 44 सीट
लोकसभा में स्वीकार हुआ एक देश एक चुनाव बिल
सांसद के रूप में प्रियंका गांधी ने संसद में ली हिंदी में शपथ
शर्तों के साथ अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत
लाइव: पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
10 साल बाद भी मंगलसूत्र पर वोट मांगना पड़े तो शर्म की बात है: भगवंत मान
अमीरों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज़ माफ़ किया पीएम मोदी ने: संजय सिंह
चार सौ पार का नारा बड़बोलापन, अब तो मोदी ने भी कहना बंद कर दिया: सुब्रमण्यम स्वामी
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नौकरी से निकाला तो पूर्व प्रोफेसर बेचने लगी पकौड़े, मुक़दमा दर्ज़
सड़क पर नमाज़ पढ़ते नमाजियों पर पुलिस अधिकारी ने मारी लात, सस्पेंड
त्याग, कुर्बानी और राष्ट्रसेवा इनसे सीखने की जरूरत है
जब-जब इस देश में आंदोलन हुए है तब-तब सत्ताएं पलटी है
भाजपा को मिले करोड़ों के चंदे पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रमुख न्यूज चैनलों टाइम्स नाउ नवभारत, न्यूज 18 इंडिया और आजतक पर NBDSA की बड़ी कार्यवाही
सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को रद्द किया
हम किसान मजदूर की आवाज़ उठाने वाले लोग है: सरवन सिंह
भाजपा से गठबंधन पर जयंत चौधरी ने दिया संकेत
लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई
राजस्थान से सोनिया गाँधी को राज्यसभा भेजने की चर्चा
अरविन्द केजरीवाल को ईडी का 5वां समन, शराब घोटाले में होगी पूछताछ
झारखंड सीएम के दिल्ली आवास से ED ने 36 लाख नगद और दस्तावेज़ बरामद किए, BMW सीज