घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करो: मोहन भागवत

- [By: AE Live || 2026-02-18 10:05 IST
- 171
घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करो: मोहन भागवत
भारत में लाखों की संख्या में घुसपैठिए रह रहे है। फर्जी तरीके से पेन और आधारकार्ड एवं राशन कार्ड बनवा कर सरकारी योजनाओं एवं अन्य तमाम सुविधाओं का लाभ उठा रहे है। यानी भारत के नागरिकों के मेहनत की कमाई से जमा होने वाले टैक्स का लाभ घुसपैठिए ले रहे है।
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विद्या भारती के भारतीय शिक्षा शोध संस्थान, सरस्वती कुंज, निराला नगर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में कहा कि हिन्दू समाज को किसी से खतरा नहीं है, सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट करना होगा। घुसपैठियों को रोजगार नहीं दिया जाए।
मोहन भागवत ने आगे कहा कि हिन्दुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। जहां तीन से कम बच्चे पैदा होते है, वह समाज धीरे धीरे समाप्त हो जाता है।

श्रीदौलतराम साहेब स्मृति सम्मान 2025 का आयोजन बहुत जल्द, नामांकन शुरू