'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला (42) की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस कर रही जाँच

- [By: Meerut Desk || 2025-06-28 15:39 IST
- 39
मुंबई। सन 2002 में एक रीमिक्स गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था, कांटा लगा। इस गाने के वीडियो में शेफाली जरीवाला थी। यह गाना बेहद लोकप्रिय हाउ था। अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी इस गाने को शेफाली के साथ ही रखा गया था। इसी गाने के साथ शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसी रीमेक गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शेफाली जरीवाला के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। दूसरी और अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। शेफाली के परिजन के भी बयान दर्ज किये जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, शेफाली को बेहोशी की हालत में उसके पति और अभिनेता पराग त्यागी के साथ तीन अन्य लोग शुक्रवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की है कि शेफाली जरीवाला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनके परिवार के लोग, करीबी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर भी पहुंचे हैं। ट्रेनर ने बताया कि शेफाली हमेशा अपनी सेहत को लेकर सीरियस रहती थीं। वह सख्त डाइट फॉलो थीं। प्रतिदिन एक्सरसाइज करती थीं। उन्होंने आगे बताया कि दो दिन पहले ही शेफाली से मुलाकात हुई थी। शेफाली को मिर्गी की बीमारी थी, जिसे कंट्रोल में रखने के लिए वह ठंडी चीजें और ड्रिंक्स नहीं लेती थीं। शेफाली जरीवाला ने अपना एक ऐसा रूटीन अपनाया था जिससे उन्हें दौरे न आएं। लेकिन 27 जून को शेफाली की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
RELATED TOPICS
सियासत: दो महीने में तीसरी बार मिले उद्धव-राज ठाकरे
To Be or Not To Be: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन: देवेंद्र फडणवीस या कोई नया भाजपा चेहरा
महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री मंजूर: एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र की चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा,
महाराष्ट्र में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 28 बागी उम्मीदवार निलंबित
भाजपा के लिए सिरदर्द बनी कंगना रनौत, एक महीने में दो बार कराई सरकार की किरकिरी