महाराष्ट्र की चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने कहा,

- [By: Meerut Desk || 2024-11-12 15:22 IST
- 28
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के चिमूर में चुनावी रैली को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी कश्मीर में फिर से धारा 370 वापस लाकर लागू करने का प्रस्ताव सदन में लाए हैं। ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है। उन्होंने कहा, 'चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने भी दशकों तक नक्सलवाद की आग को झेला है। कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ खूनी खेल दिए है। हमारी सरकार ने नक्सलवाद पर लगाम लगाई है।'
नरेंद्र मोदी ने कहा, "महाराष्ट्र का तेज विकास अघाडी वालों के बस की बात नहीं है। अघाड़ी वालों ने विकास पर ब्रेक लगाने में पीएचडी कर दी है। अघाड़ी यानी भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी। आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है। आदिवासी समाज जातियों में बटेगा, तो उसकी पहचान और ताकत खत्म हो जाएगी। कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद ये ऐलान कर चुके हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है। हमें एकजुट रहना है। इसलिए मेरा आपसे आग्रह है: हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी, तो सबसे पहले कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी। कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि वो इस देश वे राज करने के लिए ही पैदा हुआ है। आजादी के बाद इसलिए ही कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया।'
नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें महाराष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए हमारे किसानों को समृद्ध बनाना है। आज यहां किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है। महायुति सरकार साथ में नमो शेतकरी योजना का डबल फायदा भी दे रही है।
नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज मैं आपको कांग्रेस और उसके साथियों की एक बड़ी साजिश से भी सावधान कर रहा हूं। हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10% के आसपास है। कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई ST के रूप में अपनी पहचान खो दें। उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है वो बिखर जाए।'
RELATED TOPICS
'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला (42) की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस कर रही जाँच
सियासत: दो महीने में तीसरी बार मिले उद्धव-राज ठाकरे
To Be or Not To Be: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन: देवेंद्र फडणवीस या कोई नया भाजपा चेहरा
महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री मंजूर: एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 28 बागी उम्मीदवार निलंबित
भाजपा के लिए सिरदर्द बनी कंगना रनौत, एक महीने में दो बार कराई सरकार की किरकिरी

'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला (42) की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस कर रही जाँच
सियासत: दो महीने में तीसरी बार मिले उद्धव-राज ठाकरे
To Be or Not To Be: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन: देवेंद्र फडणवीस या कोई नया भाजपा चेहरा
महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री मंजूर: एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 28 बागी उम्मीदवार निलंबित
भाजपा के लिए सिरदर्द बनी कंगना रनौत, एक महीने में दो बार कराई सरकार की किरकिरी