गधी का दूध पीकर मजा आ गया: रामदेव

- [By: Dehradun Desk || 2024-12-03 14:46 IST
- 22
हरिद्धार: गौमूत्र का महिमामंडन करने के बाद पतंजलि योग पीठ के संचालक रामदेव का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल रामदेव ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ में खुद गधी (she donkey) का दूध निकाला और पीकर इसे स्वाद और गुणों की तारीफों के पुल बांध दिए। रामदेव ने कहा की गधी का दूध सुपर टॉनिक और सुपर कॉस्मेटिक का काम करता है। वास्तव में गधी के दूध का क्या कहना। यह टेस्ट में बेस्ट है। ग़ौरतलब है कि रामदेव का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
रामदेव ने कहा कि मिस्र की महारानी क्लियोपेट्रा इसी दूध से नहाती थी। यही उनकी सुंदरता का राज था। रामदेव ने कहा कि 'वैशाख नंदनी' के दूध की इतनी महिमा है। यह इतना गुणकारी है और औषधीय गुणों से भरपूर है। इसका दूध और दही बहुत उपयोगी है। ऐसे हर जीव का सम्मान करना चाहिए। आज के बाद कोई किसी को गधा या गधी कहकर अनादर ना करें। हर जीव जो इस पृथ्वी में हैउसकी बहुत महिमा है। इसलिए कभी किसी का अनादर नहीं करना चाहिए।
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) December 3, 2024
दरअसल रामदेव ने मंगलवार सुबह अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर गधी के दूध निकालने का वीडियो शेयर किया। रामदेव ने कहा कि जिंदगी में पहली बार उन्होंने गधी का दूध निकाला है। जबकि इससे पहले ऊंटनी, गाय, भेड़, बकरियों का दूध निकाल चुके हैं। रामदेव ने संस्कृत में गधी का नाम बताते हुए कहा कि वैशाख नंदनी का दूध सुपर टोनिक और सुपर कॉस्मेटिक का काम करता है।
सबसे पहले रामदेव ने खुद एक कटोरी में गधी का दूथ निकाला और फिर इसे पीकर इसका स्वाद चखा। गधी का दूथ पीकर रामदेव ने इसकी खूब प्रशंसा और तारीफ़ की। रामदेव ने कहा कि वह पहली बार गधी का दूध पीकर स्वाद लेंगे। मुंह में एक चम्मच दूध लेकर बाबा रामदेव ने कहा, 'सच मेंवेरी टेस्टी... सच्ची, मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। मैंने गाय, भैंस, ऊंटनी, भेड़-बकरियों का दूध पीकर देखा है। सच में बहुत गजब का है भाई। यह पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है।' इसके बाद रामदेव ने कई चम्मच यह दूध पीया।

विजिलेंस टीम ने 2 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गुलशन हैदर को रंगेहाथ पकड़ा तो पटवारी निगल गया सारे नोट
नमाज पढ़ने के लिए छुट्टी देना प्रधानाचार्य को पड़ा भारी, निलंबित
1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए डीजीपी
फ़र्जी व्यक्ति और फ़र्ज़ी कागजातो पर 5 करोड़ की ज़मीन बेची।