प्रधानमंत्री मोदी ने नमो भारत को दिखाई हरी झंडी और मेरठ मेट्रो का किया शुभारंभ

  • [By: AE Live || 2026-02-22 14:22 IST
  • 307
प्रधानमंत्री मोदी ने नमो भारत को दिखाई हरी झंडी और मेरठ मेट्रो का किया शुभारंभ

मेरठ। आज प्रधानमंत्रीमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के ऐतिहासिक शहर मेरठ को दो बड़ी सौगात उपहार में दी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के लिए नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर श्रीगणेश किया। देश में पहली बार एक ही ट्रैक पर हाई-ईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो का संचालन होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में नमो भारत और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा की इसके साथ ही भारत अब उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है,है जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रीजनल ट्रेन और स्थानीय मेट्रो दोनों का सफल संचालन शुरू हो गया है।

ग़ौरतलब है कि नमो भारत ट्रेन से मेरठ से दिल्ली तक का 88 किलोमीटर का सफर अब सिर्फ़ 55 मिनट में पूरा होगा। इस दौरान नमोभारत ट्रेन मेरठ में 13 स्टेशनों से गुजरेगी। इनमें दो स्टेशन अंडरग्राउंड बनाए गए हैं।

SEARCH

RELATED TOPICS