UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा:2022 का 247 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी

  • [By: Career Desk || 2022-07-05 16:36 IST
  • 10
UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा:2022 का 247 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें 247 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। उक्त पदों पर भर्ती के इच्छुक योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग सर्विस के तहत ग्रुप ए व बी के 247 पदों पर भर्ती की जाएगी। इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2022 को होगा। पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए विभाग की वेबसाइट पर लॉगिन करें। 
 
पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें:
 
योग्यता: इंजीनियरिंग में डिग्री। 
 
आयु सीमा: 21 वर्ष से 30 वर्ष। (आवेदक का जन्म 2 जनवरी 1992 से पहले और 1 जनवरी 2001 के बाद न हुआ हो)
 
चयन प्रक्रिया: प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू।
 
आवेदन का शुल्क: सामान्य व ओबीसी - 200 रुपये, एससी, एसटी व दिव्यांग - निशुल्क
 
आवेदन वापसी की दिनांक: 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन वापस भी लिए जा सकेंगे।
 
कहां करें आवेदन: विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर 12 अक्टूबर (शाम 6 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं। 

TAGS

# career

SEARCH

RELATED TOPICS